विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला शिखा का पति सचिन गुरुगांव रहकर नोकरी करता है और वहां से घर पर अपनी पत्नी के पास रुपये भेजता ह।ै अबकी बार भी उसने अपने छोटे भाई के खाते में रुपये डाल दिए। आरोप है भाई ने महिला को सारे रुपये नहीं दिया और 1500 रुपये अपने पास रख लिए। शिखा ने जब अपने देवर से रुपये मांगे तो देवर ने घर के बाहर उसके साथ मारपीट कर दी।
शिखा, देवर द्वारा मारपीट करने पर शिकायत करने थाना पहुंची तो केवल एक होमगार्ड मौके पर जाकर महज खानापूर्ति कर चला गया। पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर ध्यान न देने पर उसने अपने पति से भी बात की । दोपहर बाद शिखा नेअपने घर पर छत में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की एक वर्ष की लडकी मान्या है।
सूचना पर मौके पर सीओ बागपत कर्मवीर सिंह व एसओ छपरौली पहुंचे और मृतक के मायके वालों को फोन से सूचना दी लेकिन देर रात तक भी वे नहीं आ पाए। एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया कि अभी तक उसके मायके वाले नहीं आ सके है। शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।