फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Markets started decorating everything from puja material to dress and adornment

पूजा सामग्री से लेकर पोशाक व शृंगार के सामान से सजने लगे बाजार

Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Markets started decorating everything from puja material to dress and adornment
पूजा सामग्री से लेकर पोशाक व शृंगार के सामान से सजने लगे बाजार
विज्ञापन

नवरात्र पर्व------
सजने लगा माता की मूर्तियां का बाजार
बड़ौत। 17 अक्तूबर से नवरात्र शुरू होने वाले हैं। इसे लेकर बाजारों की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। व्यापारी से लेकर छोटे दुकानदार तैयारियों में जुट गए हैं। दुकानदारों को ऑनलॉक के बाद इस त्योहार पर बेहतर बिक्री की उम्मीद है। जगह-जगह रेहड़ी-पटरी वाले भी पूजा सामग्री बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
लाल पोशाक और श्रृंगार की महत्ता---
बड़ौत। नवरात्र में मां दुर्गा को नौ दिन तक लाल पोशाक और शृंगार का सामान चढ़ाया जाता है। माना जाता है कि माता को लाल रंग बहुत प्रिय है। नगर की महालक्ष्मी आरती स्टोर की संचालिका पूजा ने बताया कि नवरात्र के लिए उन्होंने तैयारी पूरी कर ली है। लोग भी माता की पोशाक और पूजन सामग्री खरीदने के लिए आने लगे है। इस बार भी नवरात्र में मां दुर्गा के लिए लाल, ऑरेंज ग्रीन और ब्लू पोशाक के अलावा चुनरी, श्रृंगार का सामान, चूडी, त्रिशूल, अखंड दीप और छत्र की मांग ज्यादा है। वहीं, माता के मुकुट भी जरी के अलावा स्टोन और मोती वर्क में उपलब्ध है। बड़ी मूर्तियों के लिए मुकुट की कीमत पांच रुपये से 1100 रुपये तक है। साथ ही माता की नथ और रंग-बिरंगे स्टोन वाला माथा टीका भी शृंगार का खास हिस्सा बना हुआ है, जिसकी कीमत 50 से 300 रुपये तक है।
विज्ञापन

माता की चुनरी
बड़ौत। नवरात्रों में माता को चुनरी चढ़ाने का विशेष महत्व है। इसलिए बाजार में इस बार माता की लाल चुनरी में सितारा वर्क, गोटा पत्ती वर्क, जरदोजी वर्क, जरी वर्क और मोती वर्क खास है। छोटी चुनरी की कीमत जहां 20 से 120 रुपये तक है। वहीं, बड़ी चुनरी 150 रुपये से हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिकेगी पीतल और मिट्टी की मूर्तियां
बड़ौत। नवरात्र में भक्त घर में माता की मूर्ति स्थापित करते हैं। बिनौली रोड पुलिस चौकी के पास मूर्तियों के विक्रेता भूरा का कहना है कि इस बार बाजार में पीतल की छोटी मूर्ति 150 से हजार रुपये तक बिक रही हैं। वहीं, पीतल की बड़ी मूर्तियों के लिए 1500 से छह हजार रुपये तक खर्च करने होंगे। इस बार मिट्टी और जर्मन सिल्वर या व्हाइट सिल्वर की मूर्तियां भी खूब पसंद की जा रही है। यह 200 से दो हजार रुपये तक है। वहीं माता को चढने वाले छत्र भी चांदी और पीतल दोनों में ही उपलब्ध है। जिनकी शुरुआत पांच सौ रुपये से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed