फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Markets gathered on Rakshabandhan Sisters arrived at brothers home

रक्षाबंधन पर सज गए बाजार, भाइयो के घर पहुंची बहनें

Thu, 15 Aug 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Markets gathered on Rakshabandhan Sisters arrived at brothers home
बागपत। रक्षाबंधन पर बाजार सज गए। दिनभर बाजार में चहल पहल रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। भाइयों ने भी उपहार खरीदे। भाइयों के घर बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे और मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन

रक्षा बंधन का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। एक दिन पहले ही त्योहार की रौनक नजर आई। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में दिनभर त्योहार को लेकर धूम रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए रक्षासूत्र खरीदे। इसके अलावा उपहार की दुकानों पर भीड़ रही। रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार देने के लिए भाइयों ने खरीदारी की। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर कलां, बड़ौत और खेकड़ा में पाठशाला पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मेरठ मार्ग पर भी जाम रहा। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed