फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market will open with trade, roster will be released today

ट्रेड से खुलेंगे बाजार, आज जारी होगा रोस्टर

Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Market will open with trade, roster will be released today
बागपत। जिले के बाजार ट्रेड के अनुसार खोले जाएंगे। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। कुछ दुकानें पहले से ही नियमानुसार खुल रही हैं।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली में डीएम शकुंतला गौतम ने व्यापारियों की मीटिंग ली। व्यापारियों का कहना था कि दुकानें खुलनी चाहिए। डीएम ने कहा कि बड़ौत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिस कारण व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। व्यापारियों ने जो रोस्टर दिया है, उसे ट्रेड के हिसाब से खोला जाएगा। प्रशासन ट्रेड और समय तय कर बुधवार को व्यापारियों को जानकारी देगा। बागपत में व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता, अजय कुमार, नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, सुरेंद्र वर्मा, संजय गर्ग ने कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की। डीएम ने कहा कि शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। व्यापारी नेता आकाश बंसल ने एडीएम अमित कुमार सिंह से मिलकर बड़ौत का रेास्टर भी सौंपा। उन्होंने दुकानें खोलने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed