फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market of goats on social media

सोशल मीडिया पर लग रही बकरों की मंडी

Mon, 19 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Market of goats on social media
बागपत। बकरीद को लेकर शहर में कई जगह भले ही मंडियां सज गई हैं परंतु कोरोना के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी बकरों की खूब बिक्री हो रही है। इनकी खरीद-फरोख्त के लिए कुछ लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुए हैं। जिस पर बकरे का फोटो, वजन, खासियत एवं अन्य विवरण दर्ज है। दिए गए नंबर पर ग्राहक संपर्क करते हैं। इस तरह सोशल मीडिया बकरीद के मौके पर खरीद-फरोख्त का नया माध्यम बन गया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा निवासी नईम कहते हैं कि महामारी ने लोगों की जीवन शैली में बहुत बदलाव किया है। यह बकरीद पर भी देखने को मिल रहा है। कुछ लोग मंडियां जाना नहीं चाहते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से पहले जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद पसंद आने पर ऑर्डर बुक कराते हैं।
विज्ञापन

चमरावल रोड निवासी जिकरूर्हमान कहते हैं कि इस बार बकरे की जगह लोग सामूहिक रूप से बड़े जानवर की कुर्बानी करने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। बकरे की कीमत करीब 10 हजार रुपये से शुरू है। उसकी गुणवत्ता और वजन के मुताबिक कीमत आमतौर पर ऊपर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed