फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market decorated for Rakshabandhan, Rakhis came out

रक्षाबंधन के लिए सजे बाजार, राखियों की आई बहार

Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Market decorated for Rakshabandhan, Rakhis came out
बड़ौत में राखी खरीदती बहने। - फोटो : BARAUT
छोटा भीम, डोरेमोन, रुद्राक्ष के अलावा मोदी के स्टीकर की राखियां भी उपलब्ध
विज्ञापन

राखी, कपड़ा, मिठाई और गिफ्ट आइटम का करोबार धीरे धीरे पकड़ रहा रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रक्षाबंधन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। बाजार में खूब चहल पहल है। मुख्य बाजारों में बहनों ने भाइयों के लिए रक्षासूत्र खरीदना शुरू कर दिया है। शहर में नई-नई डिजाइन की राखियां आ चुकी हैं। शहर की नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, घट्टा बाजार, दिल्ली बस स्टैंड, बिनौली रोड, गांधी रोड, नेहरू रोड आदि बाजारों में छोटा भीम, डोरेमोन के अलावा मोदी के स्टीकर की राखियां बिक रही है। कुंदन, रुद्राक्ष, और ब्रेसलेट की राखियों की भी काफी मांग है। दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों के लिए बहनें कुमकुम, चावल की राखियां भेज रही हैं। बाजार की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए है। कपड़ा, मिठाई, गिफ्ट आइटम का बाजार भी धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रहा है।
सूर्योदय से शाम साढ़े चार बजे तक बधेंगी राखियां
बड़ौत। पंडित पंकज अगस्त्य ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा के दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। सूर्योदय से शाम साढ़े चार बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। रविवार के दिन राहुकाल शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक रहेगा। इसलिए प्रात: काल से शाम साढ़े चार बजे तक राखी बंधवाने का समय उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

चार योग देंगे सुख समृद्धि
पंडित पंकज अगस्त्य ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुछ योग भी बन रहे हैं, जिनमें प्रथम शिवराज योग है। यह भाइयों को आत्मविश्वास एवं विजय प्रदान करेगा। दूसरा बुधादित्य योग है, जो मान सम्मान एवं निरोगी जीवन बनाए रखेगा। तीसरा केदार योग है, इससे उपकारी प्रवृति मित्रों से युक्त जीवन एवं धन्य धान्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। चौथ योग मातंग योग है, जो कि शुभ कार्यों के लिए शुभता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed