फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many questions of social science troubled the examinees

Baghpat News: परीक्षार्थियों को सामाजिक विज्ञान के कई प्रश्नों ने परेशान किया

Wed, 12 Mar 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 12 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Many questions of social science troubled the examinees
छपरौली शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्राएं। संवाद
बागपत। जिलेभर के 37 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के पेपर में कई प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया, जिनको कई परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 13 हजार 471 परीक्षार्थियों में से 72 ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट में संस्कृत में 219, कृषि पशुपालन में 114 व पशु चिकित्सा के 91 परीक्षार्थियों ने परीक्षा, जिसमें 16 अनुपस्थित रहे। सामाजिक विज्ञान के परीक्षार्थी अनिता, सोनम, अंजू, विकास व सुमित ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न राष्ट्रवाद का प्रारंभ किस देश से हुआ, जर्मनी के एकीकरण में मुख्य भूमिका किसकी थी, किस शहर में वर्ष 1885 में यूरोपीय शक्तियां अफ्रीका को बांटने के लिए मिली थी समेत कई प्रश्न को छोड़ना पड़ा। इसके अलावा पेपर अच्छा गया है। पेपर में सबसे पहले आसान प्रश्नों को किया गया, ताकि अच्छे अंक मिल सकें।
विज्ञापन

- डीआईओएस ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने मंगलवार की रात को धनौरा सिल्वरनगर गांव के इंटरमीडिएट कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और अलमारियों में रखी उत्तर पुस्तिका को देखा। वहां व्यवस्था सही मिली। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में किसी को भी नहीं जाने दिया जाए। केंद्र व्यवस्थापक को भी स्ट्रांग रूम पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जसविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed