फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many of the targets were Kalu

जेल में बंद कालू के थे कई ‘टारगेट’

Thu, 28 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 28 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Many of the targets were Kalu
अमरपाल उर्फ कालू (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
बागपत में मेरठ जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू ने सुपारी लेकर सिर्फ प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या ही नहीं की, उसके निशाने पर और भी लोग हैं। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक अमरपाल का मुजफ्फरनगर में खून खराबा करने का इरादा है। इसकी उसने पूरी तैयारी भी कर रखी थी। सतपाल के केस में फंस जाने पर उसका प्लान फेल हो गया है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने उस पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू, मेरठ जेल में होते हुए भी अपराध की दुनिया का बादशाह बनना चाहता है। वह अपनी पत्नी बाबू किरण के साथ मिलकर अपराध कर रहा था। इसका खुलासा प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में हुआ है। पुलिस की मानें तो उसने अपने साथी अनिल सूप के साथ मिलकर साढ़े छह लाख रुपये की सुपारी लेकर सतपाल की हत्या कराई है। उसके गैंग को उसकी पत्नी किरण चला रही थी।

विज्ञापन

 

 

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी मिली है कि अमरपाल का मुजफ्फरनगर में भी जल्द खून खराबा करने का इरादा है। सतपाल की हत्या के केस में उसकी पत्नी जेल चली गई। इससे उसका प्लान फेल हो गया है। अन्यथा जल्द ही वह हत्या करा देता। इसकी उसने सुपारी ले रखी है। इसका पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोपनीय स्तर से इसकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि अमरपाल  मुजफ्फरनगर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस तरह की जानकारी मिल रही है। इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। 

 

नेतागिरी का शौक है अमरपाल को
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमरपाल की पत्नी किरण एवं उसके साथी गौरव ने पूछताछ में बताया कि अमरपाल को नेतागिरी का शौक है। वह गांव में प्रधान बनना चाहता था। जो गांव के विकास कश्यप को पसंद नहीं था। रास्ते से हटाने के लिए उसने विकास और उसके भाई पप्पू की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। 


जेल से भागने की फिराक में था अमरपाल

बागपत। पुलिस सूत्रों की माने तो अमरपाल का इरादा मेरठ जेल से भागने का था। उसके बाद वह इलाका छोड़कर अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपराध करता। 

 

मुजफ्फरनगर में रोहित की तलाश
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या करके भागे शूटर रोहित शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने बुधवार को मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। क्राइम ब्रांच सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा शूटर रोहित की गिरफ्तारी के लिए बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ और दिल्ली में संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
 

 

दो दिन पूर्व पुलिस के पहुंचने से पहले भागा घर से 
बागपत। पुलिस सूत्रों की माने तो रोहित 25 अप्रैल को अपने घर पर आया था। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली और पुलिस वहां पर पहुंची। उससे पहले ही रोहित वहां फरार हो गया था। 


नामजद 11 आरोपी भी पुलिस गिरफ्तार से बाहर 
अमीनगर सराय। प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के बाद उनके बेटे सोनू ने 13 लोगों को नामजद कर 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक आरोपी भाई-बहन रोहित और पूजा को ही गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। क्राइम ब्रांच सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपियों को जल्द  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी को शिक्षक पहुंचे थाने
अमीनगर सराय। हेड मास्टर की हत्या के मामले में बुधवार को क्षेत्र के शिक्षक सिंघावली अहीर थाना पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इसमें मास्टर प्रहृलाद सिंह, संजय यादव, सोनम, ब्रिजेश मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed