फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many families who went on Chardham Yatra stranded in Uttarakhand

चारधाम यात्रा को गए बागपत के कई परिवार उत्तराखंड में पहाड़ खिसकने से फंसे

Thu, 21 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Many families who went on Chardham Yatra stranded in Uttarakhand
बागपत। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते पहाड़ खिसकने से रास्ते बंद हो गए हैं। वहां बागपत के कई परिवार फंस गए हैं। ये चारधाम यात्रा के लिए गए थे। उनके परिजनों को चिंता सता रही है। वे संपर्क कर हाल जानने में लगे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद शर्मा अपनी पत्नी मंजू शर्मा, बेटे आशीष शर्मा, पुत्रवधू रितू के साथ करीब एक सप्ताह पहले चारधाम यात्रा के लिए गए थे। वे केदारनाथ यात्रा करने के बाद बदरीनाथ धाम जा रहे थे। बारिश लगातार होने तथा पहाड़ खिसकने से रास्ता बंद हो गया। जिससे उनका पूरा परिवार जोशीमठ में फंस गया। उनको अभी तक वहां से निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। आनंद शर्मा ने फोन पर बताया कि अब किसी तरह परिजन वापस आना चाहते हैं। चारधाम यात्रा के लिए पहाड़ों पर स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त भजन विहार के सीमेंट व्यापारी विनोद शर्मा अपने बेटे सूर्यांश शर्मा के साथ चारधाम यात्रा के लिए गए थे। इनके साथ हरिद्वार से रिश्तेदार सुशील शर्मा, प्रियंका शर्मा भी साथ गए थे। ये जब बदरीनाथ धाम जा रहे थे तो छह जगह से पहाड़ खिसकने से रास्ता बंद हो गया। ये सभी चमौली में फंस गए। ये एक होटल में रुके हुए हैं। वहां से वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। विनोद शर्मा ने बताया कि रास्ता खुलते ही रवाना होंगे। वहीं, इन सभी की चिंता सता रही है। उनसे फोन से संपर्क कर हाल जान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed