{"_id":"5a6f6e944f1c1b80268b7335","slug":"manipulation-overnight-for-chairman-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर चली चेयरमैन चुनाव की जोड़तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर चली चेयरमैन चुनाव की जोड़तोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति नौरोजपुर गुर्जर में वोटों की गिनती करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 28 सहकारी समितियों पर चुनाव शांतिपूर्ण हो गया। समितियों के लिए 88 संचालक चुने गए। 174900 वोटरों ने वोट डाले। वोट डालने के लिए दिनभर समिति सदस्यों का मतदान केंद्रों पर आवागमन रहा। संवेदनशील समितियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके साथ समिति के सभापति और उप सभापति पद के लिए उम्मीदवारों और समर्थकों ने भाग दौड़ शुरू कर दी। जरूरत पड़ने पर मतदान भी कराया जा सका है।
जिले में सहकारी समितियों के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण हो गया। सोमवार को सुबह नौ बजे समिति के संचालक पद के लिए मतदान होना शुरू हुआ। 28 समितियों पर 174900 मतदाताओं ने वोट डालकर 88 संचालक चुने। दोपहर के समय प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान केंद्रों के आसपास खड़े दिखाई दिए। दो बजे से पहले वोटिंग पूरी हो गए । तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित किया।
जीत के बाद संचालकों ने जश्न मनाया। सबसे ज्यादा वोट मतदान बसौली समिति के लिए हुआ। पांच बजे तक वोटों की गणना होती रही। जिला सहायक निबंधक सहकारिता विकास कुमार नेहरा ने बताया कि जिले में 28 समितियों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो गया है। 88 संचालक जीते हैं।
विज्ञापन
अमीनगर सराय। साधन सहकारी समिति, हिसावदा के चुनाव में एक सदस्य का चुनाव होना था। जगवीर को 431 वोट मिले, जबकि नरेंद्र को 494, विपिन को 466 वोटों से जीत हुई। सराय से महेश शर्मा को 291 वोट मिले। लुहारा से इश्तखार को 393 वोट मिले। पांचों को विजय घोषित किया।
छपरौली। आदर्श नंगला समिति पर चुनाव हुआ, इसमें कृष्णपाल और सावित्री ने जीत दर्ज की। बदरखा की समिति से सतेंद्र खोखर और कुलदीप जीते। शबगा की समिति पर ओमपाल, जगपाल, योगेश, राकेश शर्मा, रविंद्र और पूनम विजय रहे। नांगल सहकारी समिति पर आयसा और सुभाष त्यागी जीते।
अग्रवाल मंडी टटीरी। कृषक सेवा सहकारी समिति मीतली के लिए टटीरी और मीतली गांव के संचालक पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी अनवार अहमद ने बताया 344 में से 230 वोटरों ने वोट डाले। मनोज कुमार को 167, रणवीर सिंह को 96 और पवन को 93 मत मिले और चार निरस्त हुए। मनोज कुमार और रणवीर सिंह विजयी रहे। मीतली गांव से
बिमलेश देवी और विजयपाल को जीत मिली।
जिला सहायक निबंधक सहकारिता विकास कुमार नेहरा ने बताया मंगलवार को सभापति, उपसभापति और समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन साढ़े आठ से नौ बजे तक, आपत्तियां साढ़े नौ बजे तक, निस्तारण साढ़े दस बजे, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना 11 से 12 बजे, पत्रों का पुनर्निरीक्षण साढ़े 12 बजे तक, वैध नाम निदेशन का प्रदर्शन डेढ़ बजे तक, प्रपत्र वापस लेना दो बजे तक, चिन्हों का आवंटन ढाई बजे तक, मतदान आवश्यक हुआ तो तीन बजे से चार बजे तक होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा तुरंत कर दी जाएगी।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम लहचौड़ा, बड़ागांव, फिरोजपुर स्थित साधन सहकारी समिति के संचालक पद के लिए चुनाव हुआ। जबकि बाकी सभी समितियों के संचालक निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सोमवार को खेकड़ा क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों के संचालक पद के लिए चुनाव हुआ। बड़ागांव, लहचौड़ा, सिंगौली तगा, फिरोजपुर साधन सहकारी समिति के चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुए। बड़ागांव साधन सहकारी समिति में संचालक जय कुमार, फिरोजपुर समिति से प्रमोद और रोहताश निवासी गोठरा ने संचालक पद पर जीत दर्ज की।
सिंगौली तगा समिति से ग्राम गौना निवासी दानू, राज कुमार एवं भूपेंद्र , लहचौड़ा से ग्राम ललियाना निवासी नत्थू, कुसुम, ईश्वर ने जीत दर्ज की। जबकि ग्राम रटौल, हसनपुर मसूरी, सांकरौद एवं ग्राम काठा सहकारी समिति से संचालकों को निर्विरोध चुना जा चुके हैं। मंगलवार को सभी समितियों में चेयरमैन का चुनाव होगा।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ संचालकों का चुनाव
बड़ौत। किसान सेवा सहकारी समितियों के संचालक पदों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच मतदान हुआ और मतगणना के बाद चुनाव प्रभारियों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके बाद ही समिति के चेयरमैन पद के लिए भागदौड़ शुरू हो गई। समिति के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को तीन से चार बजे तक मतदान होगा। बाद में मतों की गणना होगी और परिणाम की घोषणा होगी।
बड़ौत किसान सेवा सहकारी समिति का मतदान निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार की देख रेख में शाम तीन बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। इसमें तीन संचालकों का चुनाव घोषित किया। इसमें जौनमाना से सुखवीर, बावली से तेजपाल और महावतपुर से बदन सिंह विजयी घोषित किए । कोताना में जसवंत और पुष्पेंद्र, लुहारी में सतीश, ढिकाना में कृष्णपाल, बड़ौत में नवाब कौर, बड़का और बड़ौली में विमला देवी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है।
किसान सेवा सहकारी समिति लौहड्डा के संचालक मंडल पद का चुनाव निर्वाचन अधिकारी जयपाल सिंह की देखरेख में हुआ। यहां मात्र दो संचालकों के चुनाव हुए। इनमें लौहड्डा से अनंग पाल और अशोक चुने गए। जबकि वाजिदपुर में मोनी तोमर, बिजरौल में रविंद्र, गूंगा खेड़ी- छछरपुर में नीलम, खड़खड़ी जलालपुर में महेश, जौहड़ी में महकू देव, अंगदपुर में रविंद्र, कंडेरा में अंकित कुमार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
किसान सेवा सहकारी समिति हिलवाड़ी में चार संचालकों का चुनाव हुआ। इसमें इदरीशपुर और अलावलपुर में राजवीर, बड़ावद में वीर सैन, हिलवाड़ी में जितेंद्र,बाम में देवेंद्र चुने गए। जबकि औसिक्का में मुमताज अली, गुराना में सलेख चंद, दौज्झा में कली राम, धनौरा सिल्वरनगर और फतेहपुर पुट्ठी में शिमला देवी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है। सोमवार को मतदान को ध्यान में रखकर सुबह नौ बजे से ही समितियों पर भारी पुलिस तैनात रही और सभी को तलाशी लेकर अंदर जाने दिया। चुनाव के कारण समिति में दिनभर भीड़ रही।
समिति परिसर बिनौली में सोमवार की सुबह नौ बजे मतदान कार्य पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ। मतदान कार्य साय तीन बजे तक शांति पूर्ण रूप से संपन हुआ। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट सतीश शर्मा, चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी पशु पालन विभाग बागपत की देख रेख में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। इसमें वार्ड नंबर तीन जिवाना में नत्थू सिंह, वार्ड नंबर पांच फजलपुर में राजपाल सिंह, वार्ड नंबर छह बामनौली में श्रीकृष्ण गोपाल, वार्ड नंबर सात बिजवाड़ा में जयवीर सिंह, वार्ड नंबर आठ बिनौली में विकास, वार्ड नंबर नौ रंछाड़ में प्रमोद ने समिति के संचालक पदों पर विजय प्राप्त की।
जबकि वार्ड नंबर दो गल्हैता में सीमा देवी, वार्ड नबंर एक कमाला में राजवती, वार्ड नंबर दो दरकावदा में जितेंद्र उज्ज्वल पूर्व में ही संचालक पद पर निर्विरोध घोषित हो चुके हैं । मतदान छह बूथों पर हुआ। जबकि मतगणना दो टेबल पर हुई। मतदान के दौरान समिति के एमडी संजय कुमार, रमेश चंद चौहान, पूजा तोमर, कृष्ण कुमार आदि का भी सहयोग रहा।