फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   mandir ke paas gandagi se pareshan

शालिग्राम मंदिर के पास गंदगी से परेशान

Tue, 05 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
mandir ke paas gandagi se pareshan
शालिग्राम मंदिर के पास गंदगी से परेशान
विज्ञापन

बागपत। शालिग्राम मंदिर के पास नाले की दीवार टूटने से मार्ग पर गंदगी फैल गई। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने डीएम को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शहर के शालिग्राम मंदिर मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने डीएम से शिकायत की। मंदिर के बाहर फैली गंदगी से अवगत कराया। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाले का पानी मार्ग पर भरा होने के कारण मंदिर में पूजा अर्चना करने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है। दिनभर में दर्जनों श्रद्धालु आराधना करने के लिए आते है। गंदगी होने की शिकायत नगर पालिका और एसडीएम से मोहल्ले के लोग कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मोहल्ले में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। हर्ष शर्मा, नितिन, रतन सिंह, राजकुमार, सुखवीरी, ओमवती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed