फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Manav Club and CRPF won the matches

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, मानव क्लब व सीआरपीएफ ने जीते मैच

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Manav Club and CRPF won the matches
स्वर्गीय अनिरुद्ध राघव की स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में करणी सेना खेल प्रकोष्ठ की ओर से स्वर्गीय अनिरुद्ध राघव की स्मृति में शनिवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ आरएएफ 108 बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह व चेयरमैन विनोद कुमार ने कमांडेंट राजेंद्र प्रसाद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, नेवी, आईटीबीपी, यूपी पुलिस की 20 टीमों ने भाग लिया। कोच आलोक मानव ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच मानव स्पोर्ट्स क्लब टटीरी व करणी सेना के बीच हुआ। इसमें मानव स्पोर्ट्स क्लब ने मैच जीता। दूसरे मैच में सीआरपीएफ 33 अंक से प्रतियोगिता जीती। सीआरपीएफबी व नेवी के टीम के बीच हुई प्रतियोगिता में सीआरपीएफ टीम ने 14 अंक से प्रतियोगिता जीती। राठी क्लब ने एनएस एकेडमी फखरपुर को 26 अंक से मैच हराया। इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल, विधायक योगेश धामा, राष्ट्रीय खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बादल तोमर, नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार, पूर्व सभासद अश्विनी, कोच आलोक मानव, स्कूल के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed