{"_id":"60166fc7176c50517b4c654c","slug":"man-shot-dead-in-baghpat-in-broad-day-light-by-entring-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: घर में घुसकर युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: घर में घुसकर युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार
Sun, 31 Jan 2021 02:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के शिकोहपुर गांव में युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शिकोहपुर गांव निवासी सत्यम (19) अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर चार युवक पहुंचे और सत्यम पर फायरिंग शुरू कर दी । गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन सत्यम को लेकर बड़ों के निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सीओ बड़ौत आलोक कुमार गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन