फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   man committed suicide by jumping in front of a truck

ट्रक के आगे कूदकर दी जान, नहीं हुई शनाख्त

Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide by jumping in front of a truck
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मीरापुर रजबहे की पटरी पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ट्रक के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लिया। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मीरापुर रजबहे की पटरी पर एक व्यक्ति काफी देर से खड़ा हुआ था। इसी दौरान बुढ़ाना की ओर से दिल्ली जा रहे ट्रक के आगे कूद गया। ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को कई दिन से वहां पर देखा जा रहा था। वह नहर की पटरी पर ही बैठा रहता था। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed