{"_id":"627f3a828be2a77d8a79a92e","slug":"man-beaten-his-wife-to-death-in-baghpat-for-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना पति: बागपत में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, सामने आई मर्डर की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बना पति: बागपत में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, सामने आई मर्डर की ये वजह
Sat, 14 May 2022 10:43 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 May 2022 10:43 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने शराब पीने का विरोध करने पर अपनी पत्नी के डंडे से पीट कर हत्या कर डाली। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मामूली बात पर डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकरी के अनुसार मृतका के पिता इन्द्रपाल निवासी लुहारी ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीना की शादी 20 साल पहले ककड़ीपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में बड़ी कारवाई, हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियां जब्त
विज्ञापन
बताया कि राजेंद्र शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी उसे शराब पीने से मना करती थी। राजेंद्र उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार रात मे भी राजेंद्र शराब पीकर घर आया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।