मिलावटी घी बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार चल रहा है। रविवार को सुन्हेड़ा गांव में मकान में मिलावटी देसी घी बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रफीक के मकान में छापामारी की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने उसी समय रफीक और उनके बेटे महबूब को हिरासत में लेकर वहां रखा सामान और उपकरण को कब्जे में ले लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने वहां रखे सामान के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी रेनू यादव ने कहा आरोपी रिफाइंड, वनस्पति घी और अन्य सामान की मिलावट कर घी बनाते हैं। इसके बाद देसी घी बताकर लोगों को बेचते हैं। मौके से रिफाइंड, वनस्पति घी और खूशबू का पदार्थ (एसेंस) बरामद हुआ है। सामान के नमूने ले लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
खेकड़ा थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल नेकहा सुन्हेड़ा में काफी समय से मिलावटी घी बनाने की जानकारी मिल रही थी। इसी के आधार पर छापामारी कर आरोपी रफीक और उसके बेटे महबूब को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।