फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Make up the earth by planting plants

पौधे लगाकर किया पृथ्वी का श्रृंगार

Sat, 05 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Make up the earth by planting plants
बागपत/छपरौली/अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी/चांदीनगर/बालैनी/दोघट। विश्व पर्यावरण दिवस जिलेभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने पौधरोपण कर पृथ्वी का श्रृंगार किया। पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने अपने आवास पर पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चैहान डिग्री कॉलेज में भी पौधारोपण किया। इस मौके पर प्राचार्य अनिल कुमार भी मौजूद रहे। जैन इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रमुख सत्येंद्र कुमार जैन ने पौधरोपण किया। आरएसएस और उसके अनुसांगिक संगठनों ने पूरे नगर में पौधरोपण किया। 220 से अधिक परिवारों में पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। राकेश आर्य, प्रकाश राणा, गजेंद्र आचार्य, प्रवीण सोम, भूपेंद्र चैहान, मनोज प्रधान, डॉ. सहदेव, कर्मवीर आदि मौजूद रहे। गायत्री परिवार के गुरु दिव्यनंद और राधेश्याम शर्मा आदि ने पक्का घाट पर पौधे लगाए। रालोद नेता अहमद हमीद ने दिल्ली वसंत कुंज स्थित अपने आवास पर पौधरोपण किया। डगरपुर गांव में शिक्षक नवीन बंसल के नेतृत्व में छात्रों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब ने वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि पीएचसी प्रभारी डॉ. श्वेता यादव रहीं। डीएवी इंटर कॉलेज में ग्रीन वर्ल्ड आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य मूलचंद के नेतृत्व में पौधरोपण किया। अमीनगर सराय क्षेत्र के बसौद गांव में युवा चेतना मंच के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया और मास्क वितरित किए। चांदीनगर क्षेत्र में गौना सहबानपुर गांव के प्रधान नरेश, थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह ने थाने में पौारोपण किया। फुलैरा गांव में भाजपा नेता सतेंद्र सूद ने यज्ञ और पौधरोपण किया। रटौल में कांग्रेस नेता हसमत चौधरी और विनयपुर गांव में नवीन बंसल ने पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाने में एसओ रवि रत्न सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ पौधे रोपे। अमीनगर सराय में चेयरमैन मांगेराम यादव ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया। दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में पूर्व प्रधान मुनेश ने गांव में पौधे लगाए। इसके अलावा कस्बे में और टीकरी व पुसार गांव में पौधरोपण किया गया। विजय सिंह, भाग्यवीर, वायरन पंवार, लोकेंद्र ठेकेदार, टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी आदि मौजूद रहे। छपरौली क्षेत्र के गांव शबगा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में निदेशक स्वराज पाल दुहूण और प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने पौधरोपण किया। वर्ल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से निबाली, पुट्ठी ब्राह्मण, चोपड़ा महेशपुर, कर्म अलीपुर, जाफराबाद नंगला, बिचपड़ी और बुढ़ेरा में रैली, गोष्ठी, सेमिनार, शपथ ग्रहण आदि आयोजित करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने संबोधित किया। आंखें संस्था के पर्यावरण संरक्षक आरआरडी उपाध्याय ने कई गांवों में लोगों को पौधे भेंट किए। नाथ समाधि (शमशान भूमि) पर सफाई अभियान चलाकर पीपल के पौधों का रोपण किया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed