फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mafia cut trees, ran away after seeing the forest department team

माफियाओं ने काट दिए पेड, वन विभाग की टीम को देखकर भागे

Wed, 23 Mar 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mafia cut trees, ran away after seeing the forest department team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। भड़ल गांव के जंगल में माफिया ने दो दर्जन से अधिक सागौन व शीशम पेड़ काट दिए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर माफिया फरार हो गए। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

भड़ल-धनौरा मार्ग पर किसान के खेत से 16 सागौन, तीन नीम, तीन शीशम, 13 सिल्वर ऑफ, पिलखन और शहतूत के हरे पेड़ वन माफिया ने काट दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर माफिया जंगल से भाग गए। वन विभाग की टीम को मौके से तीन बाइक मिली है। डीएफओ हेमंत कुमार सेठ, रेंजर राजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसानों से जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि सागौन, शीशम, पिलखन के पेड़ प्रतिबंधित है। पेड़ों की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। डीएफओ का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed