फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Madrasa sanitize sample for deposits

मदरसा सैनिटाइज, जमातियों के लिए सैंपल

Sat, 04 Apr 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Madrasa sanitize sample for deposits
बागपत के रटौल स्थित मदरसे में रूके जमातियों से जानकारी लेते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
मदरसा सैनिटाइज, जमातियों के लिए सैंपल
विज्ञापन

बागपत। नेपाल के जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। जिस मदरसे में जमाती ठहरे थे, उस पर दमकल विभाग की गाड़ी से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी में ठहरे 70 जमातियों के सैंपल कोरोना के नोडल अधिकारी डा. भुजवीर सिंह और डा. दिग्विजय सिंह ने लिए। अब तक की यह सबसे बड़ी जांच है। जमातियों से मिलने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। निजामुद्दीन मरकज से आए नेपाल के 28 जमातियों में से एक के पॉजिटिव मिलने के बाद मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पॉजिटिव मिले जमाती को कोविड अस्पताल खेकड़ा शिफ्ट कर दिया गया। जिस मदरसे में जमाती ठहरे थे, उसे खाली कराने के बाद सैनिटाइज कराया गया। लोगों से सावधानी बरतने का आह्वान किया गया। बागपत में जिस घर में जमाती रुके थे, उनके घर के सदस्यों के स्वास्थ्य के विषय में भी टीम ने जाना। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मदरसे में जाने से पहले जमाती खेकड़ा में भी रुके थे। खेकड़ा के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर जानकारी ली और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सभी 249 जमातियों की होगी जांच
बागपत। जिले में नेपाल से दो दलों में 28 जमाती आए। इनमें 17 खेकड़ा क्षेत्र के मदरसे में चले गए और 11 बागपत में आए। 19 मार्च को आए इन जमातियों में एक पॉजिटिव मिला है। पुलिंस और स्वास्थ्य विभाग के लिए पहले इन्हें तलाशना मुश्किल हुआ। रेंडम जांच में ही एक पॉजिटिव निकल आया। जिले के 249 जमातियों को तीन जगह क्वारंटीन किया गया है। इन सबके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के 28 जमातियों समेत 32 पर मुकदमा न बागपत। नेपाल से आए 28 जमातियों और इन्हें पनाह देने वाले लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बागपत कोतवाली में 11 जमाती और एक पनाह देने वाले, जबकि खेकड़ा में 17 जमाती और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह जान लीजिए
- निजामुद्दीन मरकज के धार्मिक जलसे में जिले के तीन जमाती शामिल हुए। अब तक तीनों जिले में नहीं आए।
- एक फरवरी के बाद जिले में नेपाल से 28 विदेशी जमाती आए। यह जमाती खेकड़ा और बागपत के मदरसे में चले गए।
- डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि जिले में 26 जमातों में 249 जमाती प्रशासन ने चिह्नित किए। इन्हें स्क्रीनिंग सेंटर में रखा गया है।

बालैनी के श्री कृष्णा कालेज में जमाती के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक

बालैनी के श्री कृष्णा कालेज में जमाती के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed