फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Madhu Vedawan will target in World Cup for Olympics

ओलंपिक के टिकट के लिए विश्व कप में निशाना साधेगी मधु वेदवान

Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Madhu Vedawan will target in World Cup for Olympics
ओलंपिक क्वालीफाई करने का तीरंदाज के पास आखिरी मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान विश्व कप में शिरकत करने के लिए बुधवार को भारतीय टीम के साथ पेरिस पहुंच गई हैं। यह मौका तीरंदाजी अकादमी धनौरा टीकरी की खिलाड़ी मधु वेदवान के लिए बहुत अहमियत रखता है। मधु के लिए ओलंपिक कोटा लेने के लिए ये आखिरी अवसर होगा।
तीरंदाज मधु वेदवान का यहां प्रदर्शन अच्छा रहा तो वे ओलंपिक टीम में जगह बना लेंगी। वह ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी और सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार भारतीय सीनियर रिकर्व महिला टीम में जगह बनाए हुए हैं। मधु वेदवान जिले की अन्य लड़कियों के लिए मिसाल हैं। उनका कहना है कि यदि कुछ बड़ा करने की सोच रखते हैं तो कोई भी कठिनाई बाधा नहीं बन सकती।
विज्ञापन

मधु वेदवान का कहना है कि 21 से 25 जून तक पेरिस में होने वाले तीसरे विश्व कप में देश के लिए तथा ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए जी जान से खेलेंगी। कोच सचिन वेदवान का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बागपत की बेटी मधु को उसकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वह देश का नाम रोशन करेंगी। हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का होता है। बागपत में खेलों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इसके बावजूद मधु वेदवान ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना होगा
तीरंदाजी में प्रतिवर्ष चार वर्ल्ड कप होते हैं। जिनमें प्रदर्शन के आधार पर तीरंदाज की रैंक तय होती है। ओलंपिक का टिकट पाने के लिए मधु वेदवान ने पिछले साल से पुणे में चल रहे इंडियन कैंप में कड़ी मेहनत की है। ग्वाटेमाला में पहले वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उनकी 16वीं रैंक रह गई थी। हालांकि स्विटजरलैंड में दूसरे वर्ल्ड कप के लिए कोरोना महामारी के चलते वीजा नहीं मिल पाया था। पेरिस में यह तीसरा वर्ल्ड कप होगा। यह मधु के लिए काफी अहम है। उसके प्रदर्शन पर देशभर की नजरें टिकी हैं। तीरंदाजी का चौथा वर्ल्ड कप ओलंपिक के बाद होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed