{"_id":"61a90797553c73283d39a12c","slug":"made-students-aware-about-voting-baraut-news-mrt5672034199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवी कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीएम ने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता अभियान पर कोई मतदाता न छूटे उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें डीएम ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव, योगेंद्र सोलंकी, एसडीएम सुभाष सिंह, एसडीएम न्यायिक अनुज नेहरा, तहसीलदार हर्ष चावला, प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा, डॉ. साधना तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। यहां बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आयुषी ने अपने भाषण, प्रीति ने कविता तथा स्वाति ने एक गीत प्रस्तुत कर मतदान के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं अनमता, अंजलि, दीपिका, प्रीति, ईशा, इकरा आदि ने नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
नोडल अधिकारी छवि श्रीवास्तव ने सभी को मतदाता संकल्प पर शपथ दिलाई। सहायक अध्यापक संजीव कुमार ने मतदाता पर गीत प्रस्तुत कर मंत्र मुक्त कर दिया। डीएम राजकमल यादव ने भी छात्र-छात्राओं को मतदाता की उपयोगिता बताते हुए महाविद्यालय स्तर पर पांच छात्र प्रतिनिधि की टीम गठित करने को कहा और साथ ही मतदान को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु विभिन्न पोर्टल के नाम भी बताए। वहीं, मतदान हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा ने छात्रों को मतदान की महत्ता बताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्योदान, अंतरिक्ष कुमार ,कार्यक्रम अधिकारी रेखा सिंह, डॉ. विनय कुमार, विपिन चौरसिया, डॉ. अनुपम तिवारी, डॉ. प्रशांत यादव मौजूद रहे।