{"_id":"650312bdd75f9b34740ec2f4","slug":"made-a-pledge-to-speak-hindi-language-as-much-as-possible-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2679-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिक से अधिक हिन्दी भाषा बोलने का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिक से अधिक हिन्दी भाषा बोलने का संकल्प दिलाया
विज्ञापन
फोटाे संख्या 11
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल व कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मातृ भाषा का भारतीय संस्कृति, संस्कार, हिंदी भाषा का विकास, देश के एकीकरण एवं जन मानस के मस्तिष्क पर प्रभाव का महत्व बताया।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष डॉ़ राजपाल तोमर, सचिव डॉ़ मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, व उपप्रधानाचार्या यामिनी चौधरी ने भी विचार रखे। इस दौरान कक्षा 7 से प्रकृति और तपस्वी, कक्षा 8 से जिया, कक्षा 12 से विशाखा ने कविता और भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों ने अलग-अलग विषयों पर कविता लेखन किया। इस अवसर पर आभा, प्रशान्त, आकाश, अनीता शामिल रहे। उधर, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक राव फारुख महमूद ने बच्चाें को अधिक से अधिक हिन्दी भाषा बोलने का संकल्प दिलाया और हिन्दी भाषा का महत्व समझाया।