{"_id":"667f42efc251ac88e60792c4","slug":"machines-for-blood-separation-unit-were-trialled-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-114761-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ब्लड सेपरेशन यूनिट के लिए मशीनों का ट्रायल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ब्लड सेपरेशन यूनिट के लिए मशीनों का ट्रायल हुआ
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू करने की तैयारी है। यूनिट शुरू करने के लिए इंजीनियरों ने मशीनों की जांच कर ट्रायल पूरा कर लिया है। यूनिट शुरू होने से मरीजों को रेड ब्लड सेल के अलावा प्लेटलेट्स और प्लाज्मा की सुविधा मिलेगी।
जिले में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने पर लोगों को रेड ब्लड सेल, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए दूसरे शहरों और राज्यों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यूनिट शुरू करने के लाइसेंस भी स्वीकृत हो चुका है। चिकित्सकों का कहना है कि व्यक्ति में खून की कमी होने पर रेड सेल, डेंगू या अत्यधिक ब्लीडिंग होने पर प्लेटलेट्स और लीवर व आग में जलने वाले मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जाता है। यूनिट न होने के कारण एक यूनिट खून एक ही मरीज को चढ़ाया जा रहा था। अब यूनिट शुरू होने पर एक यूनिट खून से तीन लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
-- -
बढ़ जाएगी खून स्टोरेज की वैधता
यूनिट शुरू होने पर ब्लड से रेड सेल, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा अलग होने पर खून की वैधता एक सप्ताह तक बढ़ जाएगी। खून को 35 दिन के बजाए 42 दिन तक स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -
वर्जन - यूनिट शुरू करने के लिए लाइसेंस की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इंजीनियरों ने मशीनों की जांच कर ट्रायल भी पूरा कर लिया है। अब जल्द ही यूनिट शुरू कराई जाएगी। - डॉ. ऐश्वर्या चौधरी, रक्तकोष प्रभारी।