फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Luhari's team A won the kabaddi competition

जो राम को लाए हैं ... गीत पर डांस कर रहे युवकों पर हमला

Tue, 22 Mar 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Luhari's team A won the kabaddi competition
बड़ौत कोतवाली में प्रदर्शन करते पीड़ित व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
विजय नगर कॉलोनी का मामला, दूसरे वर्ग के युवकों पर लगाया गया आरोप
विज्ञापन

सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस, हिंदू युवा वाहिनी ने कोतवाली में किया प्रदर्शन
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी, तहरीर भी दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। विजय नगर कॉलोनी में सोमवार की रात डीजे पर ‘जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे’ गीत पर डांस कर रहे युवकों पर दूसरे वर्ग के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डांस कर रहे युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। तमंचे आदि भी लहराने का आरोप है। साथ ही आरोप है कि सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित पीड़ितों ने मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मंगलवार को विजयनगर कॉलोनी निवासी रामबीरी पत्नी सिब्बू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में ही कुछ युवक डीजे पर ‘जो राम को लाएं है, हम उनको लाएंगे’ गीत पर डांस कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे वर्ग के कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर वहां पर पहुंचे और डांस कर रहे युवकों पर हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। डांस कर रहे युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर तमंचे आदि लहराते हुए शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि सूूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार को पीड़ित हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अतुल जैन के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन करने वालों में अमित सरोहा, अतुल जैन, अंकित वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, विशाल जैन, हर्ष जैन, संजीव कुमार, रवि महेश्वरी, विजय वर्मा, निखिल जैन, सचिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

एसओ मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि दो युवक हिरासत में लिए गए हैं। मामले की तहरीर भी आ गई है, जिस पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed