{"_id":"626d81ceaa620d5b434b7889","slug":"lucknow-team-reached-kheda-islampur-khadar-to-survey-baraut-news-mrt5867384113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेडा इस्लामपुर गांव के यमुना खादर में सर्वे करने पहुंची लखनऊ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेडा इस्लामपुर गांव के यमुना खादर में सर्वे करने पहुंची लखनऊ की टीम
विज्ञापन
खेड़ा इस्लामपुर के खादर में सर्वे करती लखनऊ की सर्वे टीम
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। खेड़ा इस्लामपुर गांव के यमुना खादर में हरियाणा के बालू रेत ठेकेदार द्वारा अवैध खनन की शिकायतों के मद्देनजर शनिवार को लखनऊ से टीम पहुंची तथा सर्वे कार्य किया। इस दौरान डीएम, एडीएम व एसपी भी मौजूद रहे।
यमुना खादर में हरियाणा के बालू रेत ठेकेदार की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खेड़ा इस्लामपुर के बाद खेड़ी प्रधान गांव के जंगल में यमुना में बालू ठेकेदार ने अवैध पुल बना दिया है। कोताना गांव के यमुना खादर में भी अवैध खनन किया जा रहा। इसको लेकर क्षेत्रवासी किसानों में संजीव, ओमपाल, नीटू, प्रकाश रामपाल, सुधीर, अमरपाल, सुरेशपाल, विक्रम, दिलावर हंगामा कर रहे थे। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा तो शनिवार को सर्वे विभाग की लखनऊ टीम विजय कुमार के नेतृत्व में खेड़ा इस्लामपुर के यमुना खादर पहुंचे। इसकी जानकारी पाकर डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार, एसपी नीरज जादौन, सीओ युवराज सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
इस दौरान किसानों ने सर्वे टीम को बताया कि ठेकेदार के लोगों ने उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। जबरन यूपी के हिस्से में खनन करते हैं। वहीं, टीम ने आश्वासन दिया कि सर्वे पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सर्वे कार्य में यदि यूपी की सीमा में अवैध रेत खनन होता पाया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर गाजियाबाद से खनन विभाग के आरओ, खनन अधिकारी बागपत, एसडीएम पूजा चौधरी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीएम अमित कुमार का कहना है कि लखनऊ की टीम ने खेड़ा इस्लामपुर गांव के यमुना खादर मेें सर्वे शुरू कर दिया है। इस दौरान यदि यूपी की सीमा में अवैध पुल निर्माण मिला तो हरियाणा के अधिकारियों से बातचीत कर माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खेड़ा इस्लामपुर के यमुना खादर में नक्शे को देखते डीएम, एडीएम, लखनऊ सर्वे टीम व अन्य अधिकारी- फोटो : BARAUT