फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lord Parshwanath Nirvana Festival begins

भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव शुरू

Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshwanath Nirvana Festival begins
बडागांव स्थित श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के न? - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव में बुधवार को जैन साध्वी चंद्रमति माता के सानिध्य में श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव श्रद्धा उल्लास पूर्वक शुरू हुआ। श्रीजी के अभिषेक, श्री पार्श्वनाथ विधान, ध्वजा रोहण एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के बीच श्रद्धालु भाव विभोर हो झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: सात बजे भगवान श्रीजी के अभिषेक के साथ हुआ। प्रात: आठ बजे आस्था पूर्वक श्री पार्श्वनाथ विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। दोपहर तीन बजे मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुखमालचंद जैन ने मंदिर प्रांगण में भगवान पार्श्वनाथ के जयघोष के साथ ध्वजारोहण किया। लक्की ड्रा के द्वारा पात्रों का चयन किया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिनंदन समारोह शुरू हुआ। नाटिका एवं भगवान पार्श्वनाथ के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान नवीन भैया, अरुण जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, सुभाष जैन, दिनेश जैन, आशीष जैन, नरेश जैन, सुमेर जैन, कमल जैन, संजीव जैन, त्रिलोकचंद जैन, राहुल जैन, प्रमोद जैन, अंकुर जैन, मुकेश जैन, राजकुमार जैन, आकाश जैन, प्रवीण जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म ध्वज लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
दिल्ली-शाहदरा, लोनी, कैलाशनगर, छपरौली, बिनौली, सराय, बड़ौत, बागपत, सरधना आदि क्षेत्रों से आए श्रद्धालु धर्म ध्वज लेकर भगवान पार्श्वनाथ की जयजयकार करते हुए बड़ागांव प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। पद यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं का खेकड़ा में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।

आज श्रीजी की रथयात्रा निकलेगी
बृहस्पतिवार सुबह 5:55 बजे पर निर्वाण का लाड्डू चढ़ाया जाएगा। इसके बाद दस बजे मंदिर से श्रीजी की रथयात्रा शुरू होकर त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर से होते हुए श्री 1008 साधुवृत्ति आश्रम, पांडुकशिला मैदान में पहुंचेगी। वहां पर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed