लेनदेन न होने पर बैंक कर्मचारी से लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबला बेगमाबाद निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि वह ढिकौली गांव की बैंक शाखा में कर्मचारी है। मंगलवार सुबह अपने घर से बैंक जा रहा था। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के पास बाइक सवार युवकों ने उसको रोककर हमला कर दिया। उससे छह हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वह घायल हो गया। उसका कहना है कि बैंक में कुछ लोग अपनी मर्जी से मोटी रकम का लेनदेन करना चाहते हैं। ऐसा न होने पर उसके साथ वारदात की गई है। बैंक स्टाफ ने भी लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से अपनी और बैंक की सुरक्षा की मांग की है। चांदीनगर थाना प्रभारी चितवन कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
बस में दंपति से लूट का प्रयास
बड़ौत (बागपत)।दिल्ली से शामली जा रही एक बस में एक दंपति से किशनपुर बराल व बावली के बीच तीन युवकों ने लूटपाट का प्रयास किया। विफल होने पर वे दंपति के साथ मारपीट कर बावली उतरकर भाग गये। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। शामली निवासी कंवरपाल अपनी पत्नी कमलेश के साथ शामली से दिल्ली के लिए बस में सवार हुआ था। जब यह बस किशनपुर बराल पहुंची तो उसमें तीन युवक सवार हुए।
बस के चलते ही उन्होंने दंपति का मोबाइल व कानो के कुंडल लूटने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में वे विफल होने पर बावली बस स्टैंड पर उतरकर भाग निकले। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह मामला लेनदेन का है और इसी को लेकर मारपीट हुई है।