फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Looted by feeding poisonous substance, death

 जहरखुरानी गिरोह ने जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटा, मौत

Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Looted by feeding poisonous substance, death
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
बागपत के बड़ौत में जहरखुरानी गिरोह ने शुक्रवार की रात में तहसील गेट के पास एक व्यक्ति को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटा और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। उसे रात्रि में 108 एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ व्यक्ति बेहोश हालत में तहसील गेट के सामने पड़ा था। लोगों के सूचना देने पर 108 एंबुलेंस का स्टाफ उसे सीएचसी ले गया। वहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र 45 वर्ष के लगभग है। वह मटियाला रंग की पेंट और नीले रंग की धारीदार शर्ट पहने है। उसके सीधे हाथ पर सुनील गिरि लिखा है। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया , लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

 

रटौल में पशु चिकित्सक से लूटपाट 
चांदीनगर। रटौल से भैड़ापुर अपने गांव जा रहे पशु चिकित्सक सतेंद्र से शुक्रवार की रात में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने रटौल पुलिस से शिकायत की है। भैड़ापुर निवासी सतेंद्र पशु चिकित्सक है। शुक्रवार की रात में करीब नौ बजे वे रटौल में मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जैसे ही वे रटौल गांव के जंगल में पहुंचे, तभी तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोका और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर तमंचे से आतंकित कर बाइक समेत अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। घटना की रटौल चौकी पर शिकायत की।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed