फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Looted a farmer returning after selling paddy from Narela Mandi

नरेला मंडी से धान बेचकर लौट रहे किसान को लूटा

Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Looted a farmer returning after selling paddy from Narela Mandi
बागपत लूट ::: घटना की जानकारी देता किसान अरविंद। - फोटो : BAGHPAT
- ढिकौली का रहने वाला किसान मंगलवार रात नरेला से रुपये लेकर आते हुए बहालगढ़ से एक ट्रैक्टर पर बैठ गया
विज्ञापन

- ट्रैक्टर चालक व एक अन्य युवक ने सूरजपुर महनवा के पास मारपीट कर रुपये लूटे, हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे डाला
- बुधवार की सुबह घूमने निकले युवकों ने खोला, अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी से पुलिस ने भी टरका दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली की नरेला मंडी में धान बेचकर लौट रहे एक किसान से ट्रैक्टर चालक और एक युवक ने 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों किसान को हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे डाल कर फरार हो गए। बुधवार सुबह आसपास के युवकों ने किसान बंधन मुक्त किया। पीड़ित किसी तरह अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी। आरोप है कि पुलिस ने अमानवीय चेहरा दिखाया और उसकी मदद करने की जगह चौकी से टरका दिया। पीड़ित किसान ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को शिकायत दी है।
ढ़िकौली गांव के रहने वाले किसान अरविंद पुत्र रणबीर ने तीन दिन पहले अपनी धान की फसल को दिल्ली की नरेला मंडी मेें बेचा था। मंडी से नगद रुपये ना देकर चेक दिया गया। कहा गया कि दो-चार दिन बाद चेक वापस देकर अपने रुपये ले जाए। इस पर अरविंद मंगलवार को नरेला मंडी से 40 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। देरी होने के कारण बहालगढ़ से बागपत की तरफ आ रहे एक ट्रैक्टर पर बैठ गया। ट्रैक्टर पर चालक के अलावा एक अन्य युवक था, जो अरविंद को बागपत उतारने की जगह सूरजपुर महनवा में अंडरपास के पास लेे गए। यहां किसान के साथ मारपीट की और 40 हजार रुपये लूटकर हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे डाल कर फरार हो गए। गांव के युवक बुधवार सुबह को घूमने निकले तो उन्होंने अरविंद के हाथ-पैर की रस्सी खोल दी। इसके बाद अरविंद किसी तरह अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पहुंचा। बताया कि एक पुलिस कर्मी चौकी अंदर बैठा चाय पी रहा था। उसने पुलिस कर्मी को पूरी घटना के बारे में बताया। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने कोई कार्रवाई करने की जगह यह कहकर टरका दिया कि वह पहले अपनी डाक्टरी कराए और कोतवाली बागपत जाकर शिकायत दें। चौकी से निराश होकर अरविंद बागपत कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।
विज्ञापन

सोनीपत में बीसीए कर रही बेटी की जमा करनी थी फीस
किसान अरविंद ने बताया कि उसने साढ़े चार बीघा जमीन में धान की फसल की बुआई की थी। करीब छह महीने तक दिन-रात मेहनत की। सोचा था कि फसल अच्छी होगी तो उसे बेचकर मिलने वाले रुपये से बेटी की फीस जमा करेगा। बताया कि उसकी बेटी सोनीपत में बीसीए कर रही है। उसकी एक साल की फीस करीब 85 हजार रुपये है। 45 हजार रुपये पहले जमा किए जा चुके है तो उसकी बाकी 40 हजार रुपये फीस खाते में जमा करनी थी। मगर, फीस जमा करने से पहले ही रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला अब संज्ञान में आया है। इसमें जांच कराकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा। चौकी पर किसी की बात नहीं सुनी गई है तो उसका भी पता किया जाएगा। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई होगी। - अनुज मिश्रा, सीओ बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed