{"_id":"65206ef58cab76c7370469c5","slug":"loot-of-thousands-from-a-bike-rider-at-gunpoint-and-knife-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3131-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाइक सवार व्यक्ति से तमंचे व चाकू के बल पर हजारों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाइक सवार व्यक्ति से तमंचे व चाकू के बल पर हजारों की लूट
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर पर अलावलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति से तमंचे व चाकू के बल पर हजारों की नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की देर रात सद्दाम निवासी अलावलपुर किसी काम से बड़ौत आया हुआ था। काम पूरा कर जब वह वापस बाइक से गांव जाने लगा, तो पूर्वी यमुना नहर पर गांव के नजदीक पहले से खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और तमंचा व चाकू से डराकर उससे नकदी, बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सद्दाम को मारपीट कर घायल कर दिया।
सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के भतीजे महफूज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दबिश देकर एक आरोपी गौरव निवासी टयौढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटा हुआ मोबाइल, घटना मेें प्रयुक्त तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आराेपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।