फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   loot and stubbed

ई-रिक्शा चालक से बंधक बनाकर लूटपाट, चाकुओं से गोदा

Mon, 14 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
loot and stubbed
ई-रिक्शा चालक से बंधक बनाकर लूटपाट, चाकुओं से गोदा
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर दिन दहाड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को बंधक बनाकर उसके साथ लूटपाट की साथ ही लूट का विरोध करने पर चालक को चाकुओं से गोद डाला। घायल चालक को ईख के खेत मेें फेंक कर चले गए। वहां से गुजर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने घायल को किसी तरह सीएचसी में भर्ती कराया। लूटपाट का शिकार ई-रिक्शा चालक अस्पताल में तड़पता रहा और दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि बाद में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ई-रिक्शा चालक ईश्वर पुत्र गिरवर ककडीपुर हाल आजाद नगर कालोनी बड़ौत का निवासी है। वह नगर में ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को औद्योगिक पुलिस चौकी के पास से तीन युवकों ने ई-रिक्शा को फतेहपुर पुटठी गांव जाने के लिए किराए पर किया। ईश्वर ने बताया कि बड़ावद पुलिस चौकी के नजदीक तीनों अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू के दम पर उससे 4750 की नगदी, मोबाइल व ई-रिक्शा लूट ली। विरोध करने पर युवकों ने उसे चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते समय बदमाश चालक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और उसके हाथ पांव बांधकर सड़क किनारे खेत में डाल गए। वहां से गुजर रहे एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रांजुल शर्मा, नितिश राजपूत व सचिन शास्त्री ने उसे बंधनमुक्त किया और उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी तो बड़ौत व बिनौली थाने की पुलिस घटना पर संज्ञान लेने की बजाय आपसी सीमा विवाद में उलझ गई। शिकायत एसपी तक पहुंचने के बाद दोनों थानों की पुलिस सीएचसी पर पहुंची। जहां से उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर शाम तक किसी भी थाने की पुलिस ने लूटपाट की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed