फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lohia and martyrs remembered

लोहिया और शहीदों को याद किया

Thu, 24 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lohia and martyrs remembered
वंदना चौक पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
बागपत  सपा कार्यकर्ताओं ने राम मनोहर लोहिया जयंती और बलिदान दिवस पर शहीदों को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया जयंती कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी साहब सिंह और जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव कहा लोहिया के रास्ते पर चलकर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में योजनाएं चलाई जा रही है, अब प्रदेश उत्तम प्रदेश में बदल चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा  शहीद-ए-आजम भगत सिंह 12 वर्ष की आयु में देश को समर्पित हो गए थे। इसमें बागपत के प्रमुख सुभाष गुर्जर, देवेंद्र प्रमुख, भारत गौरव, नगराध्यक्ष सभासद भूरू, गजेंद्र बली, रिफाकत प्रधान, सौदान, मनु तोमर, कृष्णवीर, डॉ. शकील अहमद, राजीव शर्मा, दिनेश प्रधान, विकास शर्मा, तरूण यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी में शहीद दिवस पर यज्ञ हुआ। इसमें गणमान्य लोगों ने आहुतियां देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पीयूष गुप्ता, मनोज शर्मा, विष्णु, नीरज चौधरी, राधेश्याम, आशीष थे। दूसरी ओर आर्यसमाज ने होली पर जेपी वर्मा के आवास पर हवन किया। इसमें जयप्रकाश वर्मा, सत्यप्रकाश गौड़, प्रकाश चंद, सोनू वर्मा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, रेखा वर्मा, अंकित विशाल आदि रहे।

अमीनगर सराय के ग्राम डौला में शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। इसमें मनीष विश्वकर्मा, डॉ. अमरीश, संदीप, जितेंद्र, अनिल, मनोज, पप्पू, सुचित कुमार, सन्नी राणा आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed