फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lockdown begins, wake up society to escape from Corona

लॉकडाउन शुरू, कोरोना से बचने के लिए समाज को जगाएं

Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lockdown begins, wake up society to escape from Corona
बागपत। लॉकडाउन शुरू हो गया है। रात के समय पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कोरोना से बचने के लिए सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। समाज को जागरूक करें।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को गांव से लेकर शहर तक के बाजार बंद रहेंगे। कोरोना वारियर्स, डोर स्टेप डिलीवरी और स्वच्छता कर्मचारियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। शुक्रवार रात से ही पुलिस मुस्तैद हो गई। जिले के निवाड़ा पुलिस चौकी, डूंडाहेडा चेकपोस्ट, ककड़ीपुर बॉर्डर, बालैनी में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे और अन्य बड़े प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य जारी रहेगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेेंगे। सब्जी और फलों की दुकानें पूर्व की भांति खुली रहेंगी।

खेकड़ा में दो कंटेनमेंट जोन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति पर डीएम शकुंतला गौतम ने खेकड़ा में कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। रविदास मंदिर के पास और पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा सिसाना और गौरीपुर गांव में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed