{"_id":"69b9b0716fbad6eec50de059","slug":"location-of-murder-accused-prince-found-in-shamli-and-panipat-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148461-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शामली और पानीपत में मिल रही हत्यारोपी प्रिंस की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शामली और पानीपत में मिल रही हत्यारोपी प्रिंस की लोकेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के हिस्ट्रीशीटर पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस की शामली और पानीपत में लोकेशन मिल रही है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश भी दी।
दोघट कस्बे में 10 मार्च की रात सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात शामली जनपद के बहावड़ी गांव से आई थी। शादी कराने वाले बिचौलिए बहावड़ी की पूर्व प्रधान के पति विवेक उर्फ विक्की पर फार्म हाऊस की पार्किंग में पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। विपिन समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। हत्या के बाद भाग रहा यशवीर उर्फ रजत खेत में लगे कटीले तारों में उलझकर गिर गया, जिसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी प्रिंस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। हत्या की साजिश रचने की आरोपी उसकी मां सुनीता और ताऊ लोकेंद्र निवासी दयालपुर दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी प्रिंस को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।