फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Live for the motherland and die Surajmal, Panipat will not be tolerated

मातृभूमि के लिए जिए और मरे सूरजमल, बर्दाश्त नहीं की जाएगी पानीपत

Sat, 14 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Live for the motherland and die Surajmal, Panipat will not be tolerated
बागपत। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने पानीपत फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा सूरजमल देश के लिए जिए और मरे। उन्होंने मातृभूमि के लिए अनेक युद्ध जीते। पानीपत फिल्म में जिस तरह उनका किरदार दिखाया गया है, वह गलत है। एलान किया कि अगर दृश्य नहीं बदले गए तो फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शुक्रवार को अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के पदाधिकारी एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि फिल्मकार ने तथ्यों को छिपाकर फिल्म को प्रदर्शित किया है। महाराजा सूरजमल को अपमानित किया गया है। पानीपत फिल्म में भी इसी तरह का दृश्य दिखाया गया है। पराक्रमी योद्धा महाराजा सूरजमल के किरदार को आपत्तिजनक दृश्य और संवाद के साथ दिखाया गया है जोकि गलत है। महाराज सूरजमल ने अपने समय में किए गए पराक्रमी कार्यों व उनके मूल चरित्र के प्रतिकूल है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को राज्यपाल के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। मांग रखी कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाएं। फिल्म से महाराजा सूरजमल से संबंधित आपत्तियां संवाद का दृश्य को संशोधित करने के बाद ही प्रदर्शन की अनुमति दी जाएं। वक्ताओं ने चेतावनी दी अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चेयरमैन, सचिव डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, जयपाल सिंह, नगेंद्र सिंह, शीशपाल, एडवोकेट धर्मेंद्र काठा, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, कपिल चौहान, अमरपाल राणा, योगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश धामा, ब्रह्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed