फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   List of negligent policemen beyond the age of 50

50 की उम्र पार कर चुके लापरवाह पुलिसकर्मियों की बन रही सूची

Sat, 26 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
List of negligent policemen beyond the age of 50
50 की उम्र पार लापरवाह पुलिसकर्मियों की बन रही सूची
विज्ञापन

- जोन स्तर पर देखी जा रही चरित्र पंजिका, शासन को भेजी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिन पुलिसकर्मियों का आचरण ठीक नहीं है। काम में लापरवाही करते हैं। जनता से ठीक व्यवहार नहीं करते। ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हैं। 50 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त कराने के लिए सूची तैयार की जा रही है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।

शासन के आदेश पर जनपद के ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार हो रही है जो कि कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उम्र भी 50 के ऊपर हो गई है। वह अपना काम ठीक से नहीं करते हैं। अधिकारियों के दिशानिर्देशों को दरकिनार करते हैं। जनता के साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं है। जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी चल रही हैं, वह भी उसकी श्रेणी में आएंगे। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि शासन व एसपी के निर्देश पर उन पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जो अनुशासनहीन हैं। 50 की उम्र पूरी कर चुुके हैं। उनकी चरित्र पंजिका को देखा जाएगा। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन सेवानिवृत्ति पर निर्णय लेगा। उधर सूची बनाए जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed