फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   List of 112 vehicles sent to ARTO for cancellation of registration

Baghpat News: 112 वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने को सूची एआरटीओ को भेजी

Sat, 13 Sep 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
List of 112 vehicles sent to ARTO for cancellation of registration
बागपत। जिले में पांच से अधिक चालान वाले 112 वाहनों को पुलिस ने चिह्नित किया। इन वाहनों का पंजीकरण और चालक का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसलिए ही इनकी पूरी रिपोर्ट एआरटीओ को भेज दी। उधर, एआरटीओ ने इन वाहन चालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पांच या उससे अधिक बार चालान कटने के बाद भी जुर्माना नहीं भरने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिले में ऐसे 112 वाहनों को चिह्नित किया, जिनके पांच या उससे अधिक बार चालान काटे गए, लेकिन जुर्माना अदा नहीं किया। यातायात पुलिस सीओ विजय चौधरी ने बताया कि लगातार ऐसे वाहन सामने आ रहे हैं। इन वाहनों की सूची बनाकर पंजीकरण और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई के लिए एआरटीओ को रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed