फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Liquor mafia's property worth 15 lakh attached

शराब माफिया की 15 लाख की संपत्ति कुर्क

Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia's property worth 15 lakh attached
छपरौली। शराब माफिया के खिलाफ प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत औढ़ापुर गांव में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। शराब माफिया पवन त्यागी का मकान कुर्क किया गया। इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर से गांव में एनाउंसमेंट भी किया।
विज्ञापन

पवन त्यागी बड़ा शराब माफिया है। वह जमानत पर फिलहाल जेल से बाहर है। उसके खिलाफ शराब तस्करी और गंभीर अपराधों में करीब 22 मुकदमे दर्ज हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएम राजकमल यादव के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवन त्यागी के 250 वर्ग मीटर में बना मकान कुर्क कर लिया गया। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। पुलिस ने मकान के हर कमरे पर ताले लगाकर सील कर दिए हैं। जब तक संबंधित व्यक्ति आय का स्रोत का विस्तृत विवरण अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं कराएगा तब तक मकान कुर्क रहेगा। प्रशासन के मुताबिक यह संपत्ति पवन त्यागी ने आपराधिक मामलों में संलिप्त होकर अर्जित की है। इस दौरान एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक सिंह, थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed