फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lions dedicated to the service of humanity: Dr. Ashwini Kamboj

लायंस मानवता की सेवा के लिए समर्पित : डॉ. अश्विनी कंबोज

Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lions dedicated to the service of humanity: Dr. Ashwini Kamboj
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी1 का अधिष्ठापन समारोह मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी1 का वात्सायन पैलेस में 24वां अधिष्ठापन समारोह मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अश्वनी कंबोज ने कहा संगठन मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

शुभारंभ शेफाली ने ध्वज वंदना के साथ किया। क्लब के सचिव दीपक गोयल ने वर्ष 2019-20 व 2020-21 की सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल ने अतिथियों से सम्मानित कराया। कार्यक्रम में दो विधवा महिलाओं को उनकी आजीविका के लिए सिलाई मशीन दी। जोन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता ने अपने जॉन के क्लबों को सम्मानित किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद संगल ने क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कमला अग्रवाल और पंकज बिजलवान ने नये सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। डॉ. शिवानी मानव, प्रमोद जैन, डॉ. मनोज विश्नोई ने शपथ ग्रहण की। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल जी का क्लब एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अभिनंदन किया गया। लायंस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कमला अग्रवाल ने क्लब को सेवा कार्यों के माध्यम से नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रथम उपमंडल अध्यक्ष गौरव गर्ग, द्वितीय उप मंडल अध्यक्ष रजनीश गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एमएस जस्सर, आलोक भटनागर, रीजन चेयरमैन , हंसराज गुप्ता, अनूप तायल, जोन चेयरमैन मनीष जैन, प्रथम उपाध्यक्ष दीपक गोयल, सचिव अलका गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय गर्ग, अंकित जिंदल, अभिमन्यु गुप्ता, डॉ. रामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed