{"_id":"65946f4ccdc1c8ddf10d35de","slug":"life-imprisonment-to-the-person-who-murders-a-child-after-committing-a-crime-baghpat-news-c-28-1-bag1001-8622-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास
Wed, 03 Jan 2024 09:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 09:01 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Social Media
बागपत में बालैनी क्षेत्र के एक गांव में कुकर्म के बाद आठ साल के बच्चे की हत्या करने वाले को न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया, जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार और नरेश वेदवान ने बताया कि दस दिसंबर 2016 को बालैनी थाने में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा नौ दिसंबर की रात में गांव में ही बज रहे डीजे को देखने के लिए गया था।
विज्ञापन
डीजे जाने के काफी देर बाद भी घर वापस नहीं पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने बालक की तलाश की, लेकिन रातभर तलाशने के बाद भी नहीं मिला। अगले दिन उसके बेटे का शव एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गांव के ही बिरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पाॅक्सो के न्यायालय में हुई। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश संजीव कुमार ने 21 दिसंबर को बिरेंद्र को दोषी करार दिया। मंगलवार को न्यायाधीश ने बिरेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।