{"_id":"5f7cbaaa8ebc3e9ba5301098","slug":"life-imprisonment-to-accused-in-murder-of-child-after-misdeeds-baghpat-news-mrt504849735","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से रोशन हो रही पुलिस चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से रोशन हो रही पुलिस चौकियां
विज्ञापन
अमीनगर सराय के कस्बा चौकी पर विद्युत तारों में डला तार
- फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला लाइव :
- 18 साल से टांडा पुलिस चौकी पर नहीं बिजली का कनेक्शन, लेकिन मिल रही सुविधा
- 23 पुलिस चौकियां जिले में, अधिकतर पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं लिया गया
- ट्यूबवेलों पर कटिया डालकर किसानों की बिजली फूंक रहे पुलिस वाले
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कानून का राज कायम रखने का जिम्मा संभाल रही खाकी का रवैया गैरजिम्मेदाराना है। जिले की अधिकतर पुलिस चौकियों पर चोरी की बिजली फूंकी जा रही है। एयर कंडीशनर चल रहे हैं। सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हर महीने उठानी पड़ रही है। पुलिस वालों का रौब ऐसा कि कई जगह तो किसानों की ट्यूबवेल पर तार डालकर बिजली की मुफ्त सप्लाई ली जा रही है। कई जगह मीटर भी लगे हैं, लेकिन बिजली का बिल नहीं आता। पुलिसकर्मी नहीं जानते की बिजली का बिल कौन चुकाता है। चौकी तो चौकी इससे पहले रमाला थाने में चोरी की बिजली फूंके जाने का मामला खुल चुका है। जिले में 23 पुलिस चौकियां है, जिनमें अधिकतर पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं लिया गया है।
----------------------
डौला चौकी पर चोरी की बिजली से चल रहा एसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की डौला चौकी पर एसी लगा हुआ है, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं है। अमीनगर सराय की कस्बा चौकी में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। पुलिस वाले कहते हैं कि ऊपर से ही बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है। सिंघावली अहीर की तेड़ा चौकी पर बिजली चोरी से ली जा रही है।
----------------------
पूर्व विधायक की ट्यूबवेल से ली जा रही बिजली
बिनौली। बिनौली चौकी पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। माखर चौकी पर बिजली का कनेक्शन है और बिल चुकाया जा रहा है। बड़ावद चौकी पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार की ट्यूबवेल के नजदीक है। इसी से बिजली ली जा रही है। ग्वालीखेड़ी चौकी पर बैंक से बिजली की आपूर्ति ली जा रही है।
विज्ञापन
----------------------
खेकड़ा में नहीं बिजली मीटर
खेकड़ा। कस्बे की बाजार चौकी पर बिजली का कनेक्शन है। मगर, मीटर नहीं लगा है। इस कारण बिजली का बिल नहीं आ रहा है।
----------------------
औद्योगिक चौकी पर चोरी की बिजली से चल रहे एसी
बड़ौत। बालैनी की हिंडन चौकी पर कनेक्शन नहीं है। इसके अलावा बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी कनेक्शन नहीं है। चोरी की बिजली से एयर कंडीशनर चल रहे हैं। एसडीओ अमर सिंह का कहना है कि औद्योगिक चौकी पर बिजली का कनेक्शन नहीं है।
----------------------
19 साल से टांडा में नहीं बिजली कनेक्शन
छपरौली। टांडा चौकी पर 19 साल से बिजली चोरी की जा रही है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि ऊपर से बिजली के कनेक्शन के विषय में कोई निर्देश तक नहीं मिले हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पर मीटर लगा है, बिजली का बिल नहीं आता है।
----------------------
किसने क्या कहा
-एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि वह जानकारी जुटा रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उर्जा निगम से भी जानकारी मांगी गई है।
- उर्जा निगम के एसडीओ राणा प्रताप का कहना है कि जिन जगह बिजली का कनेक्शन नहीं है, अधिकारियों को जानकारी दी गई है।