फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Life disrupted due to rain 10 houses collapsed

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, 10 मकान गिरे

Mon, 19 Aug 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to rain 10 houses collapsed
चांदीनगर क्षेत्र के फुलैरा गांव में बारिश के चलते गिरा मकान - फोटो : BAGHPAT
बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, 10 मकान गिरे
विज्ञापन

बागपत। पिछले दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर से लेकर देहात तक जलनिकासी की व्यवस्था फेल हो गई। सड़कों पर जलभराव हुआ, जिस कारण पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सरूरपुर कलां में जलभराव और खराब सड़क के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। दिन में कई बार जाम के हालात बनें। खेकड़ा, चांदीनगर और सिंघावली अहीर क्षेत्र में दस मकान गिर गए, एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं।
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आफत खड़ी हो गई है। सड़कों से लेकर मार्ग और गली, मोहल्ले बारिश के पानी से तरणताल बन गए है। शनिवार को रूक-रूककर होती रही बारिश से जहां परेशानी हो रही थी, वहीं रविवार की रात से लगातार बारिश ने भी ओर ज्यादा परेशानी बढ़ा दी। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। क्षेत्र में बारिश के चलते आधा दर्जन से अधिक मकान गिर गए है। जिससे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया। कलक्ट्रेट में जलभराव हुआ। जिला अस्पताल, ब्लॉक और अन्य कार्यालयों में पानी ही पानी नजर आया। बारिश से गन्ने की फसल को लाभ है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में फसल गिर गई। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। चारे की फसल भी गिर गई है। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ गजेंद्र चौधरी का कहना है कि हवा चलने से फसलों को नुकसान हो सकता है। बारिश से किसी तरह का फिलहाल नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र में गिर गए कई मकान और दीवार, मुआवजे की मांग
चांदीनगर। क्षेत्र के रटौल और फुलैरा गांव में बारिश के चलते दो मकान गिर गए। एक महिला घायल हो गई है। फुलैरा निवासी गजेंद्र पुत्र तेजपाल का मकान गिर गया। जिसकी चपेट में आने से महिला किरणों घायल हो गई। रटौल निवासी चांदू अब्बासी का मकान गिर गया। हजारों का समान खराब हो गया। रटौल निवासी मोमीन दीवार गिर गई। ललियाना गांव में आकाशीय बिजली गिरी। जिससे वहां दहशत फैल गई। नरेश की दीवार गिर गई। ललियाना के ही अनिल की भी घर की दीवार गिरी। खैला निवासी मुकेश प्रधान की दीवार गिर गई। भागौट निवासी सुंदर और सरजीत की भी दीवार गिर गई। ग्रामीणों नें पीडित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। तालाब ओवर फ्लो हो गए। घर और स्कूलों में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बन गई परेशानी लोग घरों में कैद
अमीनगर सराय। क्षेत्र में बारिश के चलते परेशानी खड़ी हो गई है। सिंघावली अहीर, हबीबपुर नंगला, हिसावदा, दत्तनगर, घटोली गांवों में पानी की निकासी न होने के कारण रास्तों पर पानी भर गया है। लोगो को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सैड़भर गांव में गुलजारी का मकान गिर गया। मकान गिरने से उसका 17 वर्षीय पुत्र विक्की घायल हो गया। बारिश के कारण जलभराव होने से परेशानी हो गई। अमीनगर सराय और आसपास के क्षेत्र में जल भराव के कारण परेशानी खड़ी हो गई है। मकसूद, इरफान, वकील, दिलशाद, हनीफ, धर्मपाल, भवर सिंह, अनिल ने प्रशासन से निजात दिलाने की मांग की। क्षेत्र में हर जगह पानी भरा हुआ था। सड़के और मोहल्ले पानी से लबालब भरे हुए थे। भारी परेशानी से लोगों को गुजरना पड़ा। प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इसके अलावा बिलौचपुरा गांव में दिव्यांग शाहिद का बारिश के चलते छप्पर गिर गया। जिससे वह बाल-बाल बच गए। मुआवजे की मांग की।
बारिश से छत गिरी
दोघट। टीकरी कस्बा स्थित पट्टी दाबड़ा में बारिश के कारण एक मकान की कड़ियां टूटकर छत नीचे गिर गई। महिला मुनेश ने बताया कि मलबे के नीचे दबकर घर का कीमती सामान नष्ट हो गया। बताया कि महिला घर में अकेली रहती है। जिसने छत गिरने के बाद रात्रि बारिश में बैठकर बितानी पड़ी।

बिजली और जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त
बागपत। बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई। रविवार की रात करीब साढ़े तीन बजे लाइन में फाल्ट आ गया था। जिसके बाद शहर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी। रविवार की सुबह करीब पौने 12 बजे लाइट आई। एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि लाइन में फाल्ट के कारण बिजली व्यवस्था ठप रही है। लाइन में फाल्ट सही करा दिया गया था। जिसके बाद बिजली व्यवस्था सुचारू की गई। उधर, जलनिकासी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। शहर से लेकर देहात तक जलभराव के हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed