फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Let's move towards the village, the issue of the new agricultural law was raised in the program

चलो गांव की ओर कार्यक्रम में उठा नए कृषि कानून का मुद्दा

Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Let's move towards the village, the issue of the new agricultural law was raised in the program
बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों, महंगाई पर भी जताई गई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क किया। इस दौरान नए कृषि कानून, बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरें, बढ़े रहे डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दामों को लेकर आक्रोश जताया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

मोहित मुखिया के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हलालपुर, छपरौली, रठौडा, तुगाना, किरठल व कुर्डी गांव मेें नुक्कड़ सभाएं की। हलालपुर गांव में आयोजित बैठक में मोहित मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान हो नहीं रहा है। ऊपर से विद्युत दरें बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। नए कृषि कानून को लागू कर किसानों को बर्बाद करने की साजिश रची है, लेकिन रालोद इससे बर्दाश्त नहीं करेगा। रालोद हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। जयंत चौधरी के नेतृत्व मेें पार्टी दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाकर उनका हक दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप मान, डॉ. देवेंद्र पंवार, शौकीन पाल, गौरव चौहान, यशवंत सिंह, राजन राणा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed