फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard show, at Hillwadi villagers panic

हिलवाड़ी में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों मेें दहशत

Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard show,  at Hillwadi villagers panic
हिलवाड़ी गांव के जंगल में तेंदुए को तलाशते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हिलवाड़ी गांव मेें रविवार की तड़के तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। तेंदुए को देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण गांव की तरफ चिल्लाते हुए दौड़ पड़े। इस दौरान तेंदुए ने गांव में घुसकर दो बछड़ों को अपना निवाला बना लिया और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


तेंदुए की सूचना पर काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर गांव के जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में सूचना पर पहुंचे वन अफसरों बछड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


  हिलवाड़ी गांव में रविवार की तड़के गांव के ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे, तभी गांव के संजीव नामक व्यक्ति को तेंदुए जैसा एक विशाल जानवर दिखाई दिया, इसे देखकर संजीव के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और वह चिल्लाते हुए गांव के तरफ दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो तेंदुए को देखकर उनके भी होश उड़ गए और सभी गांव की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान तेंदुए गांव में घुस गया और गांव में वीरेंद्र के घेर में बंधे दो बछड़ों को उठाकर ले गया और उन्हें अपना निवाला बना लिया। 

गांव में तेंदुुआ आने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वीरेंद्र के घेर में पहुंचे तो तेंदुए उन्हें देखकर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

तेंदुए के गांव में होने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन रक्षक सुनील कुमार, वन दरोगा साधुराम, वन कर्मी मनोज और विकास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के जंगल में तेंदुए को तलाश किया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। बाद में वन अधिकारियों ने बछड़ों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा अभी तक गांव में तेंदुए होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अन्य जानवर भी हो सकता है या फिर गांव के आवारा कुत्तों ने बछड़ों को खाया होगा। दूसरी तरफ तेंदुआ होने की सूचना पर पूरे गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण जसवीर तोमर, राजवीर सिंह एडवोकेट, विराज चौधरी, रवि तोमर, संजीव, बिजेंद्र आदि ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed