फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard attempts attack on farmer

तेंदुए ने किसान पर किया हमले का प्रयास

Thu, 26 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard attempts attack on farmer
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा शहर के जंगल में रात्रि के समय खेतों में फसलों की सिंचाई करने गए एक किसान पर तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। किसान ने नलकूप के कमरे में घ़ुसकर जान बचाई। किसानों ने डीएम से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर एवं क्षेत्र के गांवों के जंगल में तेंदुए एवं शावक की दस्तक के चलते किसानों में दहशत व्याप्त है। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के गांव डूंडाहैड़ा के जंगल में किसान रामनिवास पुत्र मलखान के खेत में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए । साथ ही तेंदुए ने गन्ने के खेत में कुत्ते को भी अपना निवाला बनाया। इसके बाद तीन दिन पूर्व खेकड़ा शहर के जंगल में मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी किसान नरेंद्र पुत्र चंद्रभान के खेत में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई देने के चलते किसानों में दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात्रि में शहर के जंगल में अपने खेतों में फसलों की सिंचाई करने गए मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी किसान रणबीर सिंह धामा पर गन्ने के खेत से निकल रहे तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। इससे किसान दहशत में आ गया। किसान पास में स्थित नलकूप के कमरे में दौड़कर घुस गया। इसके बाद किसान की जान बच सकी। दहशतजदा किसानों ने जिलाधिकारी से वन विभाग की टीम को बुलवाकर तेंदुए को पकड़वाएं जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed