फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard and cub seen in Ashrafabad area

Baghpat News: अशरफाबाद थल में नजर आया तेंदुआ और शावक

Mon, 29 Jan 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 29 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Leopard and cub seen in Ashrafabad area
अशरफाबाद थल गांव के जंगल में ईख के खेत में जाता तेंदुआ । स्रोत:विडियाग्रैब
रमाला (बागपत)। अशरफाबाद थल गांव के जंगल में किसानों को एक तेंदुआ और शावक दिखाई देने से दहशत फैल गई। किसानों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे। जिन्होंने तेंदुए को तलाश भी किया। सूचना देने के बाद भी वनकर्मियों के जंगल में नहीं पहुंचने पर किसानों ने रोष जताया।
विज्ञापन

अशरफाबाद थल गांव के जंगल में किसान सलाउद्दीन व साजिद खेत में काम कर रहे थे, तभी खेत के पास संपर्क मार्ग पर एक तेंदुआ व उसके साथ एक शावक दिखाई दिया। किसानों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन से तेंदुए ना वीडियो बना लिया और वन विभाग व ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी। किसानों का आरोप है कि वन विभाग की टीम का घंटों इंतजार किया गया, लेकिन कोई नहीं आया। पंजों के निशान देखकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर खुद ही तेंदुए की तलाश की, लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में मुनादी कराकर सावधानी बरतने के लिए जागरुक किया और अकेले जंगल में न जाने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से जंगल में तेंदुआ और शावक देखा जा रहा है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। मांग करने वालों में सलाउद्दीन, साजिद, साकिब, गुलफाम, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह का कहना है कि तेंदुए का वीडियो स्थानीय नहीं लग रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है। फिर भी एक टीम को जांच के लिए अशरफाबाद थल गांव के जंगल में भेज गया है।
- शाहपुर बाणगंगा के जंगल में जाल में फंसा था तेंदुआ
अशरफाबाद थल गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत का माहौल बना हुआ है तो शनिवार को शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में शिकारियों के जाल में तेंदुआ फंस गया था। जिसे रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम अपने साथ लेकर चली गई थी। जिसके चलते किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- किसान बोले, तेंदुए को बिल्ली बताते रहते हैं अफसर
किसान अशोक, सलाउद्दीन समेत अन्य ने बताया कि पहले भी कई बार वन विभाग की टीम को तेंदुए होने की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन वन विभाग के अफसर तेंदुए की मौजूदगी मानने को तैयार नहीं होते और तेंदुए को बिल्ली बताकर पल्ला झाड़ते रहते हैं। तेंदुए के पंजों की भी पुष्टि नहीं की जाती। जिस कारण किसानों को भय के माहौल में खेतीबाड़ी करनी पड़ रही है।

अशरफाबाद थल गांव के जंगल में ईख के खेत में जाता तेंदुआ । स्रोत:विडियाग्रैब

अशरफाबाद थल गांव के जंगल में ईख के खेत में जाता तेंदुआ । स्रोत:विडियाग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed