व्यवस्था बनाने में पुलिस के छूटे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को अभिभावक निजी वाहनों से जैसे बाइकों, ट्रैक्टर-ट्रालियों, भैंसा-बुग्गियों में सवार होकर सेना भर्ती की दौड़ देखने पहुंचे, लेकिन यहां पुलिस ने काफी सख्ती की थी। भर्ती स्थल से दूर रोकने पर पुलिस और अभिभावकों के बीच कई बार नोंकझोंक भी हुई। कई बार नगर में लंबा जाम लग गया। मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। एसडीएम दीपाली कौशिक और सीओ कर्मवीर सिंह ने व्यवस्था संभाली।
पेड़ों, छतों और होर्डिंग पर चढ़ गए लोग
बड़ौत (बागपत)। सेना भर्ती को देखने को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए। कुछ युवकों में तो भर्ती देखने का इतना उत्साह था कि वे आसपास खडे़ पेड़ों और र्होडिंग पर जा खड़े हुए और भर्ती पूरी होने के बाद ही नीचे उतरे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनसे अनुरोध भी किया, लेकिन वे नहीं माने।