फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   lectricity supply stopped for six hours, people worried

Baghpat News: छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

Mon, 18 Nov 2024 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
lectricity supply stopped for six hours, people worried
बागपत। शहर में बड़ौत रोड़ पर नए फीडर के निर्माण को लेकर छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे कार्य पूर्ण होने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति जारी की गई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अफसरों ने बड़ौत और मेरठ रोड़ के उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति अलग करने के लिए एक नया फीडर का निर्माण शुरू कराया। नए फीडर के निर्माण के लिए रविवार की दोपहर 12 बजे शट डाउन लेकर कार्य शुरू किया गया। इसके बाद दिनभर काम चलता रहा और शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई, जिसमें पानी से लेकर अन्य दैनिक कार्य भी अटक गए। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का कहना है कि नए फीडर के निर्माण के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसे काम पूर्ण होते ही जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed