फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leaving behind worldly attachments, the sisters who had taken initiation embraced renunciation

Baghpat News: सांसारिक मोह छोड़ दीक्षार्थी बहनों ने धारण किया वैराग्य

Thu, 16 Jan 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 16 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Leaving behind worldly attachments, the sisters who had taken initiation embraced renunciation
दीक्षा लेने के बाद वैराग्य का चोला धारण किए दीक्षार्थी बहनें। संवाद
बड़ौत। सांसारिक मोह छोड़कर दीक्षार्थी बहनों समृद्धि, वंशिका, वागीशा ने बुधवार को वैराग्य का चोला धारण कर लिया। इसके लिए दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में दीक्षा महोत्सव का आयोजन हुआ। जैन संतों के सानिध्य में दीक्षार्थी बहनों ने दीक्षा ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने दीक्षार्थी बहनोंं को प्रणाम किया।
विज्ञापन

उपाध्याय विशाल मुनि प्रवर्तक आशीष मुनि के सानिध्य में तीन दीक्षार्थी बहनों का दीक्षा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपनी पत्नी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जैन संतों से आशीर्वाद लिया। सभी जैन परंपराओं का निर्वाह करते हुए दीक्षार्थी बहन समृद्धि, वंशिका, वागीशा को साध्वियों के वस्त्र पहनाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों दीक्षार्थियों को जैन संतों द्वारा दीक्षा पाठ व पिच्छी ग्रहण कराई। इस भावुक कर देने वाले क्षण को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरा पंडाल भगवान महावीर की जय, जैन संतों की जय जयकार से गूंज उठा। इस दौरान तीनों बहनों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल हिंद गौरव पुस्तक का विमोचन किया : दीक्षा महोत्सव में जैन संत उपाध्याय विशाल मुनि, आशीष मुनि, भरत मुनि, अचल मुनि, मणिभद्र मुनि, पुनीत मुनि, विराग मुनि, तीर्थेश मुनि व पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान, रालोद नेता अश्वनी तोमर, डॉ़ अमित राय जैन द्वारा पुस्तक नेपाल हिंद गौरव का विमोचन किया गया।
राज्यपाल को शास्त्र किया भेंट : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और उनकी पत्नी ने जैन संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया। जैन संत उपाध्याय विशाल मुनि द्वारा उन्हें शास्त्र और पुस्तक भेंट की।

कार्यक्रम में जैन संतों का आशीर्वाद पाकर राज्यपाल काफी भावुक नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान वे मौजूद रहे। तीनों बहनों के दीक्षा ग्रहण करने के बाद जैन संतों के ससंघ में शामिल होने को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed