फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leave non -vegetarian, adopt vegetarianism: Muni Samatva Sagar

मांसाहार छोड़ो, शाकाहार अपनाओ : मुनि समत्व सागर

Sun, 11 Feb 2024 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 11 Feb 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Leave non -vegetarian, adopt vegetarianism: Muni Samatva Sagar
बड़ौत। आचार्य समत्व सागर महाराज ने कहा कि जैन एक जाति न होकर एक सिद्धांत है। पूरे विश्व में जैन धर्म की एक अलग पहचान है इसका कारण है जैन धर्म के सिद्धांत। जैन धर्म बहुत ही वैज्ञानिक धर्म है। भगवान महावीर ने जो संदेश दिए हैं आज पूरा विश्व उन्हें स्वीकार कर रहा है। जियो और जीने दो।
विज्ञापन

यमत्व महाराज रविवार को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कैनाल रोड पर धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें कोई हक नहीं है कि हम किसी निरीह प्राणी का वध करें और उसके मांस का सेवन करें। प्रकृति ने हमें खाने के लिए फल सब्जियां आदि अनमोल खजाना दिया है, उसके बावजूद हमने अपने पेट को एक कब्रिस्तान बना लिया है। इसमें बस अनाप-शनाप का सामान डालते जा रहे हैं। क्या जो व्यक्ति शाकाहार अपनाते हैं, वह मांसाहारियों की तुलना में कमजोर होते हैं नहीं, लेकिन कुछ लोगों ने और कुछ लेखकों ने ऐसी भ्रांति फैजा दी है कि व्यक्ति को प्रोटीन और विटामिन मीट से प्राप्त होते हैं, जो कि तथ्यहीन हैं।
विज्ञापन

सदैव शाकाहारी भोजन करके ही हम अपने मन को और तन को स्वस्थ रख सकते हैं। अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। कहीं भी यदि हम इंटरनेशनल फ्लाइट में भी जाते हैं तो आज शुद्ध सात्विक भोजन जैन फूड के नाम से हम वहां पर प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को शराब मांसाहार धूम्रपान से दूर रहना है और भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर अपने मानव जीवन को सफल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में मुनि अनुपम सागर जी महाराज ने भी मंगल प्रवचन दिया। सभा का संचालन विनोद जैन एडवोकेट और डॉक्टर श्रेयांस जैन ने किया। सभा में नवीन जैन बब्बल, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, शरद जैन, वरदान जैन, विवेक जैन, पीयूष जैन, संकल्प जैन, सौरभ जैन, रोहित जैन, सुनील जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed